×

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा झण्डे वितरित कर धन संग्रह किया जा रहा है ।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा झण्डे वितरित कर धन संग्रह किया जा रहा है ।

मेरो पहाड़

आज सशस्त्र सेवा झंडा दिवस है। प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह कर युद्ध के समय हुई जनहानि, शहीद की वीरांगनाओं,व सैनिक कल्याण के लिए 1949 से अनवरत चलाया जा रहा है ।इसी के तहत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा चंपावत जिले के विभिन्न विभागों, स्कूल कॉलेजो, सार्वजनिक स्थानों में झंडा वितरित कर धन संग्रह किया जा रहा है। साथ ही जिले में इस वर्ष 50 हजार झण्डों के माध्यम से 3लाख 36 हजार रुपये की धनराशि संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है । जिले के सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल( अवकाश प्राप्त) उम्मेद सिंह ने बताया कि झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है । इसका उद्देश्य देश के लिए शहीद हुए सैनिकों उनके परिजनों के कल्याण के लिए इसका संग्रह किया जाता है । उन्होंने बताया कि यह अभियान 1949 से शुरू किया गया ।उन्होंने बताया किसैनिक कल्याण निदेशालय द्वारा चंपावत जिले में बीते वर्ष 2023 -24 में 3लाख 11हजार का लक्ष्य दिया था जिसके सापेक्ष हमने 3लाख 30 हजार रुपये एकत्र किए । उन्होंने बताया कि इस बार 50 हजार झण्डों के माध्यम से 3लाकग 36 हजार की धनराशि संग्रह करने का लक्ष्य दिया गया है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जगह जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन । अग्नि शमन केंद्र टनकपुर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज बनबसा में अग्नि सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओ को किया जागरूक ।

Next post

चम्पावत जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ ।