×

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जन समस्याएं।

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जन समस्याएं।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह देहरादून रवाना होने से पूर्व अपने पैतृक आवास पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेट वार्ता की और स्थानीय जन समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकत्रित कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करी। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री को देहरादून रवाना होने से पूर्व लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु देहरादून रवाना हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement