×

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चम्पावत जिले में लोक अदालत का किया गया आयोजन । घरेलू हिंसा, दुर्घटना, जमीनी विवाद, वैवाहिक व आपराधिक मामलों के साथ ही बैंक ऋण सम्बन्धी विभिन्न वादों का किया गया निस्तारण ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चम्पावत जिले में लोक अदालत का किया गया आयोजन । घरेलू हिंसा, दुर्घटना, जमीनी विवाद, वैवाहिक व आपराधिक मामलों के साथ ही बैंक ऋण सम्बन्धी विभिन्न वादों का किया गया निस्तारण ।

मेरो पहाड़

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चंपावत जिले में लोक अदालत का आयोजन कर विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया । जिला न्यायालय परिसर चंपावत व तहसील न्यायालय टनकपुर में आयोजित लोक अदालत के तहत वाहन दुर्घटना, घरेलू हिंसा, संम्पति विवाद, वैवाहिकेव आपराधिक मामलों के साथ ही बीमा एव बैंकिंग ऋण सम्बन्धी मामलों सहित दर्जनों मामलों का आपसी सुलह समझौते के तहत निस्तारण किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चंपावत जिले के चंपावत व टनकपुर न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया । लोक अदालतों के माध्यम से विभिन्न वादों का निस्तारण समझौतों के आधार पर किया गया । उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों में जो कोर्ट फीस होती है वह वापस हो जाती है साथ ही जुर्माने में न्यूनतम फीस ली जाती है इसके अलावा, वैवाहिक मामले , आपराधिक मामले सुलझ जाते है ।इस लिए इन लोक अदालतों के आयोजन किया जाता है । उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों में 290 से अधिक मामले आज रखे गए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: भूकंप आने पर किस प्रकार राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे, इसका किया गया प्रदर्शन।

Next post

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थित हुई साफ । लोहाघाट पालिका अनारक्षित , चम्पावत महिला व टनकपुर पालिका हुई ओबीसी । तो बनबसा को अनुसूचित जाति के लिए किया गया आरक्षित।