शासन ने नगर निकायों के लिए आरक्षण का आवंटन कर दिया है । आरक्षण के तहत चम्पावत जिले के तीनों नगर पालिकाओं के लिए भी आरक्षण की स्थिति भी साफ हो गयी है । इस बार लोहाघाट नगर पालिका को सामान्य जबकि चम्पावत को महिला आरक्षित व टनकपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है । तो वही नगर पंचायत बनबसा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।