×

भाजपा प्रत्याशी रामू भैया ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर शुरू किया चुनाव प्रचार।

भाजपा प्रत्याशी रामू भैया ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर शुरू किया चुनाव प्रचार।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

नगर पालिका परिषद खटीमा के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु दावेदार भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया ने साल के पहले दिन लोक निर्माण विभाग के सामने पीलीभीत रोड पर स्थित चौहान मार्केट में अपने चुनावी कार्यालय का पूरे विधि विधान से शुभारंभ कर चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया। जिस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी उर्फ रामू भैया के समर्थन में चुनाव प्रचार कर जनता का समर्थन मांगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी के द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान जगह-जगह स्थानीय निवासियों द्वारा उनको अपनी समस्या से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें पूर्ण समर्थन देने का वादा किया गया। ज्ञात हो कि भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी के स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान करने हेतु हमेशा उपलब्ध रहने के चलते उन्हें जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। वहीं रामू भैया के द्वारा भी जनता को खटीमा क्षेत्र के विकास कार्यों को करने का आश्वासन दिया जा रहा है। रामू भैया का कहना है कि जो भी समस्याएं होंगी उनको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाकर उनका निदान निकाला जाएगा। उन्होंने अपील करी कि आगामी 23 तारीख को क्षेत्र की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और विकास की राह को चुनते हुए कमल के फूल को अपना मत प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

माँ के दर्शन के साथ नव वर्ष की शुरुआत को उमड़ी पूर्णागिरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ । पुलिस प्रशासन ने किये सुरक्षा के व्यापक बन्दोबस्त। 

Next post

चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही नगर निकाय चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर । टनकपुर में नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन ।