×

पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना में पम्पिंग से जलापूर्ति का सफल ट्रायल । टैंक में पानी पहुँचने से क्षेत्र में खुशी की लहर । स्वर्गीय प्रकाश पन्त जी के प्रयासों को किया गया स्मरण।

पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना में पम्पिंग से जलापूर्ति का सफल ट्रायल । टैंक में पानी पहुँचने से क्षेत्र में खुशी की लहर । स्वर्गीय प्रकाश पन्त जी के प्रयासों को किया गया स्मरण।

मेरो पहाड़

बाराकोट क्षेत्र में आज पूर्णेश्वर लड़ीधूरा लिफ्ट पेयजल योजना के पम्पिंग से जलापूर्ति का सफल ट्रायल किया गया। पूर्णेश्वर से लिफ्ट पेयजल योजना के खोलासुनार स्थित टैंक में पानी पानी को गिरता देख ग्रामीणों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे लंबे समय से ग्रामीण इस लिफ्ट पेयजल योजना के सफल संचालन का इंतजार कर रहे हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि यह मांग लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की प्रमुख मांग थी जिस पर तत्कालीन पेयजल मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत ने अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए क्षेत्र की प्रमुख मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जो आश्वासन आज पूरा होता हुआ दिखाई दिया है। ज्ञात हो लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच 2012 से क्षेत्र में पेयजल,अतिथि गृह एवं खेल के मैदान की मांग प्रतिवर्ष उठता रहा है । उन्होंने बताया कि इस योजना से मुख्य रूप से ग्राम सभा पम्दा,काकड़,बाराकोट, संतोल,फरतोला,खोलासुना, बाराकोट बाजार की जनता को पेयजल के बहुत बड़े संकट से निजात मिलेगी।
विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कॉन्टैक्टर द्वारा योजना में लगे पंपों का ट्रायल किया जा रहा है, जो एक महीने तक किया जाएगा, तदोपरांत योजना को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
योजना की सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत प्रशासक अध्यक्ष ज्योति राय एवं इस योजना के लिए प्रयास कर रहे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया,योजना के सफल संचालन पर मदन मोहन जोशी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी,जगदीश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, नमन जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी,दुर्गेश चंद्र जोशी, नंदा बल्लभ बगौली, योगेश जोशी, रजत वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह अधिकारी,जगदीश सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी ने खुशी प्रकट की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*चुनावी हलचल* मेरो पहाड़ की चुनावी हलचल में आज कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा से चुनावी प्रचार पर सीधी बातचीत साथ मे निर्मला गहतोड़ी से जानेंगे कांग्रेस का हाल ।

Next post

*चुनावी हलचल* मेरो पहाड़ की चुनावी हलचल में आज केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से निकाय चुनाव पर करँगे सीधी बात । साथ मे जानेगे बनबसा नगर पंचायत की भाजपा उम्मीदवार रेखा देवी के धुंआधार प्रचार के हाल ।