गोविन्द ने विकास किया है विकास करंगे कह कर जीत पक्की कर गये – सीएम धामी।




मेरो पहाड़
नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार गोविन्द वर्मा के लिए जनसम्पर्क व रोड़ शो के लिए लोहाघाट पहुँचे सीएम धामी ने कहा कि गोविन्द ने नगर का विकास किया है तथा ये ही नगर का विकास करँगे। जिससे लोहाघाट सशक्त पालिका बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि लोहाघाट की जनता के अपार जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें लग गया है कि गोविन्द वर्मा फिर से कमल खिलाएंगे। और वह दिन दूर नहीं जब लोहाघाट के लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। उप जिला चिकित्सालय का उच्चीकरण करने, लीज़ भूमि को फ्री होल्ड करने जैसे तमाम विकास के कार्य तेज़ी से होने लगेंगे। सरकार कांग्रेस की तरह तुष्टीकरण नहीं अपने कार्यों से हर वर्ग का संतुष्टीकरण कर रही है। उन युवाओं से पूछो की पारदर्शी परीक्षाओं के कारण आज गरीब का मेधावी बच्चा भी पीसीएस अधिकारी बन रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी नगर निकायो में व महानगरों में कमल का फूल खिलने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा एवं चंपावत में प्रेमा पांडे ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, शंकर सिंह कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूरन फ़र्तयाल, सतीश चंद्र पांडे, सचिन जोशी, विनीता फ़र्तयाल आदि तमाम लोग मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता दीपक ओली को उनकी माता के निधन पर सांत्वना देने गए, दोनों नेता गांधी चौक में शाह निवास में भी गए जहां उन्होंने उदयलाल शाह को उनके युवा पुत्र के निधन पर भी सांत्वना दी। भाजपा प्रवक्ता राजेंश बिष्ट के अनुसार सीएम के दौरे के बाद सभी स्थानों का चुनावी माहौल ही एकदम बदल गया है।






