×

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत आयुष विभाग द्वारा आईटीबीपी 36वी वाहनी मुख्यालय में जवानों के साथ हरित योग कार्यक्रम का किया आयोजन ।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत आयुष विभाग द्वारा आईटीबीपी 36वी वाहनी मुख्यालय में जवानों के साथ हरित योग कार्यक्रम का किया आयोजन ।

*मेरो पहाड़*

अंतरास्ट्रीय योग दिवस 21 जून से पूर्व काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत योग और पर्यावरण संरक्षण के तहत चम्पावत जिले के लोहाघाट में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 36 वी वाहनी मुख्यालय प्रांगण में योग व पर्यावरण संरक्षण के संगम के रूप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत बल के जवानों ने योगाभ्यास किया । योगाभ्यास कार्यक्रमो में योग प्रशिक्षको द्वारा योग,प्राणायाम, के विभिन्न आसनों , मुद्राओं का अभ्यास करने के साथ ही उनसे होने वाले लाभों की भी जानकारी ली। साथ ही योग सपथ दिलाई गई । जिला आयुर्वेदिक एव यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गुसाई ने बताया कि हरित योग, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की एक पर्यावरणीय पहल है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के तहत यह पहल वृक्षारोपण व पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को प्रोत्साहित करती है जिससे योग न केवल स्वास्थ्य का, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी माध्यम बन सके।
इस अवसर पर आईटीबीपी 36वी वाहनी कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि योग हमारी पुरातन संस्कृति का हिसा है । 2014 में प्रधानमंत्री जी के आह्वान के बाद इसे अंतरास्ट्रीय रूप मिला उन्होंने जवानों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि अगर योग को नियमित जीवन मे लाया जाय तो मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement