×

जल संरक्षण अभियान के तहत जिला सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

जल संरक्षण अभियान के तहत जिला सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

*मेरो पहाड़*

 

 1 से 15 जून आयोजित होने वाले जल उत्सव कार्यक्रम के तहत चम्पावत जिला सभागार में एक दिवसीय जिलास्तरीय स् कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री अनुसचिव श् सुभाष चंद्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने कहा कि जल संरक्षण अभियान मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्भरण और पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता विभागीय समन्वय एवं जनभागीदारी पर निर्भर करती है।वर्षा का जल जब भी गिरे, जहाँ भी गिरे, उसे वहीं संरक्षित करें, यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में 98 महत्वपूर्ण जल स्रोतों की पहचान की गई है, जिनका शीघ्र पुनर्जीवन किया जाना है। यदि इन जल स्रोतों की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल उत्सव पखवाड़े के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर जल के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत आयुष विभाग द्वारा आईटीबीपी 36वी वाहनी मुख्यालय में जवानों के साथ हरित योग कार्यक्रम का किया आयोजन ।

Next post

मानसून सीजन आते ही फिर सताने लगा बेलखेत के ग्रामीणों को बाढ़ का डर । एक साल बाद भी नहीं शुरू हो सके झूला पुल व बाढ़ सुरक्षात्मक निर्माण कार्य । ग्रामीणों ने कहा कब तक ट्रॉली के सहारे करेंगे आवागमन ।