×

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने एनएचएम कर्मी परेशान, कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने एनएचएम कर्मी परेशान, कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।

*मेरो पहाड़*

– जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों का संचालन कर रहे कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। उन्हें बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन काम कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्यबहिष्कार किया। कर्मचारियोंका कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में NHM के कर्मियों के लिए कोई बजट ही अब तक मंजूर नहीं किया गया है। इस वजह से चंपावत जिले के 178 NHM कर्मी, 376 आशा वर्कर्स के अलावा 5 डॉक्टरों को अप्रैल से अब तक वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को रोजमर्रा के पारिवारिक खर्चों के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। इस संबंध में सभी कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई है। जिले में एन एच एस एम के जरिए जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य के कार्यक्रम संचालित होते हैं। लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से कर्मियों को अब आगे कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में

डीपीएम गौरव पाण्डे, संजय पाण्डे, दिनेश थ्वाल, प्रवीण भट्ट, अशोक जोशी, दीपक पनेरू, ममता मिश्रा, अनीता भट्ट, संजय बोहरा, प्रदीप कार्की, जगदीश जोशी, मोहित मुरारी, चंद्र मोहन लड़वाल, रवि भट्ट, शिव प्रसाद उपाध्याय, संगीता जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत समापन ।20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये माता के दर्शन पूजन।

Next post

घर-घर योग एवं हर घर से नशे को दूर करने के लिए अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने खूब लगाई दौड़।