×

बाराही धाम के भविष्य को देखते हुए यहां तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था पर अभिषेक करना होगा विचार- सीडीओ

बाराही धाम के भविष्य को देखते हुए यहां तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था पर अभिषेक करना होगा विचार- सीडीओ

*मेरो पहाड़*

देवीधुरा में पहली बार बाराही धाम पहुंचे सीडीओ का मंदिर कमेटी तथा चारखाम सातठोक के लोगों द्वारा किया गया स्वागत ।

देवीधुरा । शासन द्वारा सौर ऊर्जा के दोहन के लिए पर्याप्त सुविधाएं एवं प्रोत्साहन दिए जा रहे है। इससे अतिरिक्त आय होने के साथ ईंधन पर भी दबाव कम किया जा सकता है । बाराही धाम एवं इस क्षेत्र में सौर ऊर्जा के दोहन कि अनुकूल परिस्थितियां छिपी हुई है । मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पहली बार बाराही धाम आए डॉ० जेएस खाती ने कहा यह ऐसा धाम है जिसकी चमत्कारिक मान्यताएं एवं परंपरा रही है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यहां के लोगों ने शताब्दियों पूर्व अपने पूर्वजों की विरासत को आज भी सजोया हुआ है । उन्होंने कहा बाराही धाम के विकास के लिए शासन स्तर पर व्रत योजना पर काम किया जा रहा है। मा०मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार धाम को और भव्य व दिव्य रूप दिए जाने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं । वह दिन दूर नहीं जब इस धाम में देश-विदेश के लोगों का रूख होने लगेगा। इससे पहले हमें तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं देने के लिए यहां आधारभूत ढांचा तैयार करना होगा । सीडीओ का मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट , दलीप सिंह चम्याल ,हयात सिंह बिष्ट ,बिशन सिंह चम्याल, अमित लमगड़िया ,जगदीश सिंघवाल, चंदन बिष्ट , चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र लमगड़िया, गहड़वाल खान के दीपक बिष्ट ने आदि ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया । बाद में यहां विश्वकल्याण के लिए चल रही पुराण कथा का वाचन कर रहे व्यासपीठ के आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने सीडीओ को मां बाराही का आंचल भेंटकर अपना आशीर्वाद दिया ।
अपने भ्रमण के दौरान सीडीओ ने यहां होने वाले ऐतिहासिक बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं का भी सरसरी तौर पर जायजा लिया तथा मंदिर कमेटी के लोगों से विचार विमर्श भी किया । उनका कहना था कि यह मेला अपनी पौराणिक परंपराओं के कारण आज देश का ही नहीं विदेश के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसी के साथ ही यहा आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित पक्षों एवं पर्यटन व तीर्थाटन के जानकारों से भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने जानकारी दी कि बाराही धाम में विभाग द्वारा पेयजल कि पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।

फोटो – बाराही धाम में चारखाम चारठोक द्वारा सीडीओ का किया गया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का हुआ स्थानांतरण वही ऊधमसिंह नगर के CDO मनीष कुमार चंपावत के नए जिलाधिकारी। 

Next post

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की अधिसूचना जारी, आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू।