चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का हुआ स्थानांतरण वही ऊधमसिंह नगर के CDO मनीष कुमार चंपावत के नए जिलाधिकारी।





*मेरो पहाड़*

चंपावत। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिन की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने आज 19 जून को 32 IAS अधिकारियों और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी के स्थानांतरण की सूची जारी की। 2018 बैच के IAS अधिकारी मनीष कुमार चंपावत के नए जिलाधिकारी होंगे। वर्तमान में ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। IAS नवनीत पांडे ने अगस्त 2023 में चंपावत के जिलाधिकारी का कार्य भार संभाला था। कर्मठ, ईमानदार और व्यवहार कुशल IAS नवनीत पांडे के कार्यकाल में चंपावत को विकास की तेज रफ्तार मिली।






