×

एनडी पांडे ने लोहाघाट, धीरेन्द्र जोशी ने दुगाड़ी एवं श्याम सिंह ने संभाला देवीधुरा के नए वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार। 

एनडी पांडे ने लोहाघाट, धीरेन्द्र जोशी ने दुगाड़ी एवं श्याम सिंह ने संभाला देवीधुरा के नए वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार। 

*मेरो पहाड़*

 

चंपावत। एनडी पांडे ने लोहाघाट, श्याम सिंह ने देवीधुरा तथा बृजेश जोशी ने दुगाड़ी रेंज के नए वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री पांडे दीप जोशी के स्थान आए हैं, जिनका यहां से बागेश्वर के लिए स्थानांतरण हुआ था। जबकि श्याम सिंह ने बीसी गुणवंत का स्थान लिया है, जिनके यहां से हल्द्वानी के लिए स्थानांतरण हुआ था। इसी प्रकार धीरेन्द्र जोशी ने दुगाड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार संभाला है जहां रमेश जोशी के बागेश्वर स्थानांतरित होने से यह पद रिक्त था। नए वन क्षेत्राधिकारी ने अपना कार्यभार संभालने के बाद हरेला पर्व में किए जाने वाले सघन वृक्षा रोपण कार्यक्रम की तैयारियां यह शुरू कर दी है।

 

फोटो_ एनडी पांडे, श्याम सिंह एवं धीरेन्द्र जोशी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात देवीधुरा मेला इस वर्ष होगा 5 से 16 अगस्त तक, 9 अगस्त को होगी मेले का मुख्य आकर्षण “बग्वाल “।

Next post

मेरो पहाड़ चैनल के गाँव की चुनावी हलचल में आज जानगे गरसाडी़ जिला पंचायत सीट चुनाव पर खास रिपोर्ट नवीन भट्ट के साथ।