Advertisement
Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

 

 

 चम्पावत – चंपावत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की फेसबुक एवं ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग करने के मामले में पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। साइबर प्रभारी उ0नि0 प्रकाश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली चंपावत में अभियुक्त रवि सिंह निवासी अतरसण्ड, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध धारा 318(4) BNS एवं 66(C)(D) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रवि सिंह को उसके गांव अतरसण्ड, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

 बताया गया कि अभियुक्त पर कई मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। जिनमें S-319(2) BNS व 66(C)(D) IT ACT साइबर थाना पंचकूला, हरियाणा और S-319(2) BNS व 66(C)(D) IT ACT साइबर थाना सेक्टर 17 चंडीगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अधिकारियों की फर्जी फेसबुक एवं ट्विटर आईडी बनाकर ठगी करता था।