बीते दिनों टनकपुर, बनबसा में जलभराव के बाद प्रशासन हुआ सतर्क जिलाधिकारी के निर्देश पर नालियों, स्कपरो को खोलने का कार्य हुआ शुरू ।
मेरो पहाड़
बीते दिनों टनकपुर, बनबसा में जलभराव के बाद प्रशासन हुआ सतर्क जिलाधिकारी के निर्देश पर जगह जगह नालियों, स्कपरो को खोलने का कार्य शुरू हो गया है । जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की परेशानी का तुरंत समाधान हमारी प्राथमिकता है । जल भराव की जानकारी मिलते ही उसको अमल में लाया जाए साथ ही जहाँ-जहाँ नालियों पर अतिक्रमण है, उन्हें हटाया जाए
जल निकासी की व्यवस्था को ठीक किया जाए ताकि बरसात में जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रसाशन पूरी तरह सतर्क है।






