×

कानाकोट के देवी मंदिर में 10 अगस्त से होगा देवी भागवत । कलश यात्रा के साथ होगा भागवत का शुभारंभ ।

कानाकोट के देवी मंदिर में 10 अगस्त से होगा देवी भागवत । कलश यात्रा के साथ होगा भागवत का शुभारंभ ।

खबरे शेयर करे :

 मेरो पहाड़

 

पाटी विकासखण्ड के कानाकोट में 10 अगस्त से होगा देवी भागवत । क्षेत्र के मॉ भगवती मंदिर प्रांगण में 10 अगस्त से 16 अगस्त तक 7 दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । जिसके लिए ग्रामीणों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है । कथा में मन्दिर पुजारी डिकरामनी भट्ट मुख्य यजमान रहंगे । उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से व्यास पंडित प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के सानिध्य में सुबह मन्दिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद पूजा अर्चना के बाद कथा का आयोजन होगा तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि 16 अगस्त शनिवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा । उ होने भक्तजनों से इस ज्ञान गंगा में आकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है ।


खबरे शेयर करे :