चम्पावत जिले के डाइट लोहाघाट में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बेड के आधुनिक छात्रावास की शीघ्र मिलने लगेगी सुविधा । जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण ।




मेरो पहाड़
चम्पावत जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में (DIET) 100 बेड क्षमता वाला आधुनिक छात्रावास की शीघ्र मिलने लगेगी सुविधा ।लगभग ₹4.80 करोड़ की लागत से बन रहे इस छात्रावास का निर्माण अगले तीन महीनों में पूर्ण होने की सम्भावना है । इस छात्रावास में कुल 52 कमरे होंगे, जिनमें से 50 कमरे छात्रों के लिए आरक्षित हैं, प्रत्येक में दो छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, एक गेस्ट रूम, एक गार्डन रूम और पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन की व्यवस्था वाला आधुनिक रसोईघर भी बनाया जा रहा है। आज जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया । सउन्होंने छात्रावास परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देना है जिलाधिकारी का कहना है कि यह छात्रावास मुख्यमंत्री जी के आदर्श जनपद के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण कदम है और आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी विरासत छोड़ेगा।






