टनकपुर महाविद्यालय की विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन ।



मेरो पहाड़
टनकपुर महाविद्यालय की विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज प्रदर्शन किया ।पिछले करीब 14 वर्षों से राजकीय महाविद्यालय टनकपुर को पी. जी. (P.G.) कॉलेज का दर्जा दिलाने की माँग लगातार की जा रही है। अफसोस की बात है कि आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि यहाँ के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में लटका हुआ है और उच्च शिक्षा के लिए उन्हें अन्य शहरों में भटकना पड़ रहा है,
M.Sc. और M.Com. की पढ़ाई तत्काल शुरू की | जाए।
B.A. एवं M.A. में विषयों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि छात्र अपनी रुचि और भविष्य की दिशा के अनुसार विषय चुन सकें।
NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की यूनिट स्थापित की जाए, ताकि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास हो।
लाइब्रेरी में पर्याप्त एवं नवीनतम पुस्तकों की व्यवस्था हो, ताकि छात्रों को पढाई में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।
स्पोर्ट्स बजट में वृद्धि की जाए, जिससे खेलों को बढ़ावा मिले और छाप्त राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर सकेसाइस और कंप्यूटर लैब को आधुनिक उपकरणों । से लैस किया जाए।
गेस्ट फैकल्टी व रिक्त पदों पर नियुक्ति शीघ्र की जाए, ताकि कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
महाविद्यालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं (शुद्ध पेयजल, साफ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, छाप्त्र-छात्राओं के लिए अलग कॉमन रूप) की तत्काल व्यवस्था की जाए।
ध्यान रहे – इन मुद्दो को लेकर हम आपको पहले भी कई ज्ञापन सौप चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कार्रवाई नहीं, अब विद्यार्थी परिषद और अधिक समय बर्बाद नहीं करेगी।
यदि आज ही हमारी माँगो पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन, और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी, प्रदर्शन करने वालों मेंनगर मंत्री एबीवीपी सनी यादव,छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू छात्र नेता मिलन सिंह मल्ल, विक्रम भंडारी, नगर सह मंत्री एबीवीपी प्रियंका महर ,नगर कार्यकारिणी सदास्य एबीवीपी हिमांशी, कोमल राय, पूर्णिमा, दीया पार्की, पारस,रोहन गरकोटी, पवन, प्रियांशी, विकास आर्य, अंकित,पूजा,नेहा ऐठवाल, भूमिका गरकोटि अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजुद रहे









