×

रेलवे प्रशासन के उत्पीड़न को लेकर टनकपुर संयुक्त संघर्ष समिति ने दिया मुख्यमंत्री के नाम कैंप कार्यालय में ज्ञापन । रेलवे अपनी जमीन से 21 मार्च से हटाएगी अतिक्रमण ।

रेलवे प्रशासन के उत्पीड़न को लेकर टनकपुर संयुक्त संघर्ष समिति ने दिया मुख्यमंत्री के नाम कैंप कार्यालय में ज्ञापन । रेलवे अपनी जमीन से 21 मार्च से हटाएगी अतिक्रमण ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर( चंपावत )टनकपुर संघर्ष समिति के तत्वाधान में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड वार्ड नंबर 3 व 4 में रह रहे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को रेलवे प्रशासन के द्वारा उत्पीड़न करने को लेकर आज सयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिया गया । समिति का कहना है कि 50 वर्षों से अधिक समय से यह लोग नगर पालिका क्षेत्र में अपने कच्चे व पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं ।लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा बिना संयुक्त सर्वे के बगैर उक्त स्थल पर निर्माण कार्य किया रहा है। जिससे उन्हें डर है कि कहीं उन्हें उनके घरों से ना निकाल दिया जाए । उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त स्थान का संज्ञान लेकर सर्वे करने व उन्हें सुविधा दिलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गौरव गुप्ता, रविन्द्र, दिलावर,लक्ष्मण प्रसाद,समसूल, सुनील विनोद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

वही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पत्र के माध्यम के आधार पर कुछ पूर्व समय पांच स्थानों से अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए थे। जिसकी समयावधि पूरी होने के बाद रेलवे प्रशासन 21 मार्च सुबह 10 बजे से रेलवे भूमि मुक्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement