×

शारदा रेंज की बड़ी कार्यवाही — भारी मात्रा में खैर के गिल्टे बरामद।

शारदा रेंज की बड़ी कार्यवाही — भारी मात्रा में खैर के गिल्टे बरामद।

*मेरो पहाड़*

 

शारदा रेंज के वन कर्मियों ने प्रभागीय वनाधिकारी एवम् उपप्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन तथा वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे गश्त के दौरान एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध रूप से काटे गए 06 खैर प्रजाति के गिल्टे बरामद किए। ये गिल्टे ब्रह्मदेव मंडी के समीप शारदा नदी में बहाकर झाड़ियों के बीच छिपाए गए थे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से वन तस्करी की इस कोशिश को नाकाम किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही गश्ती दल ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और संदिग्ध स्थान से अवैध लकड़ी बरामद की। बरामद माल को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान जारी है। साथ ही अवैध कटान, वन तस्करी या पर्यावरणीय अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति के प्रति कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में वन दरोगा मुनेश सिंह राणा एवं वन आरक्षी रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शारदा रेंज टीम की यह कार्रवाई वन विभाग की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया और वन संपदा की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस प्रकार की सतर्क कार्यवाहियाँ न केवल अवैध तस्करी पर अंकुश लगाती हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय में वन संरक्षण के प्रति जागरूकता और भरोसा भी बढ़ाती

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

राज्य स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में चंपावत के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन — तीन स्वर्ण, एक कांस्य पदक; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

Next post

यू सी सी पंजीकरण में चम्पावत विकासखण्ड के मोहनपुर व बमनजोल न्याय पंचायतो में हुए शतप्रतिशत पंजीकरण आवेदन ।