×

आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत की दिशा में एक और सशक्त कदम।

आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत की दिशा में एक और सशक्त कदम।

*मेरो पहाड़*

 

जनपद चंपावत में स्थित सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

राज्य सरकार द्वारा पूर्व स्वीकृति ₹8.20 करोड़ को बढ़ाते हुए अब ₹11.41 करोड़ की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है।

 

यह भवन विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्रामगृह के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कार्य में भवन की मजबूती, भूकंपीय सुरक्षा तथा स्थानीय पहाड़ी–कुमाऊँनी स्थापत्य शैली का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत हो सके।

 

कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने सर्किट हाउस के विस्तारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।

 

यह परियोजना “आदर्श चंपावत, विकसित चंपावत” की दिशा में एक और प्रेरणादायी उपलब्धि है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

यू सी सी पंजीकरण में चम्पावत विकासखण्ड के मोहनपुर व बमनजोल न्याय पंचायतो में हुए शतप्रतिशत पंजीकरण आवेदन ।

Next post

जिलाधिकारी ने कहा—“शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से करें संपर्क, समस्याओं के निस्तारण की जानकारी स्वयं लें।