गजराज के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार । फसल बचाने को लेकर गाँव मे सोलर फेंसिंग लगाने की करी मांग ।










*मेरो पहाड़*
टनकपुर (चम्पावत) टनकपुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ है । ये हाथी किसानों की खड़ी फसल को तो नुकसान पहुँचा ही रहे है वही घरों में भी तोड़फोड़ कर रहे है । बीती रात क्षेत्र के छीनिगोठ में इन हाथियों ने आतंक मचाकर ग्रामीणों की खड़ी फसल को रौंद दिया । आये दिन हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी खड़ी फसल को बचाने के लिए गाँव मे सोलर फेंसिंग लगाए जाय । उनका कहना है उनकी दिनभर की दिनचर्या छोड़ी गायों को भगाने ओर पूरी रात हाथियों को भगाने में गुजर रही है । वही लक्ष्मी दत्त भट्ट, हरीश जोशी, भुवन जोशी, पार्वती खर्कवाल, सहित गाँव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से उनकी आजीविका बचाने में सहयोग की मांग की है ।






