×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के सीमांत क्षेत्र मंडलक में सामुदायिक लाइब्रेरी का हुआ संचालन शुरू भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया लाइब्रेरी का शुभारम्भ ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के सीमांत क्षेत्र मंडलक में सामुदायिक लाइब्रेरी का हुआ संचालन शुरू भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया लाइब्रेरी का शुभारम्भ ।

*मेरो पहाड़*
 मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर  जिले के सीमांत क्षेत्र मंडलक  के राजकीय इंटर कालेज में  नवींन सामुदायिक लाइब्रेरी  का संचालन शुरू हो गया है इस लाइब्रेरी का भाजपा नेता  मोहित पाठक ने पूजा अर्चना के साथ   शुभारम्भ किया । इस अवसर पर   मोहित पाठक ने सीमांत डूंगरालेटी हाईस्कूल एवं मडलक इंटर कॉलेज के विद्यालय मेंमुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित  प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में रहे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ।
विद्यालय के मेधावी छात्र इंटर की परीक्षा चंपावत जनपद में छठे स्थान पर एवं राज्य की #मैरिट में 25 वें स्थान पर रहे 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनहार छात्र श्री धीरज चंद जी के पिताजी डूंगरालेटी निवासी श्री देवी चंद जी के पिताजी को भी अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के SMC अध्यक्ष  ललित पंत जी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य श मनोज प्रसाद जी, विद्वान शिक्षक विनोद धौनी जी,  चंद्रशेखर पाण्डेय जी, श्रीमती संगीता सिंह ज सहित सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, को भी #सम्मानित  किया तथा मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सभी युवा छात्र छात्राओं को #मिष्ठान वितरित किया, इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा सीमांत क्षेत्र में लाइब्रेरी, मडलक इंटर कॉलेज में कक्षा कक्षों के निर्माण हेतु 1 करोड़ की धनराशी, सीमांत डूंगरालेटी के छात्र छात्राओं के लिए वाहन सुविधा एवं #डूंगरलेटी हाईस्कूल को #इंटर स्तर पर उच्चीकृत करने के सहित क्षेत्र को अनेकों सौगात देने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का #आभार प्रकट किया और मां जगदम्बा भगवती, मां गौरा देवी, गंगेश्वर बाबा, नागार्जुन बाबा से मा0 मुख्यमंत्री जी के अखंड #दीर्घायु जीवन की कामना की।। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, श्री भगत सिंह अधिकारी भी उपस्थित रहे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement