×

लोहाघाट में भूकम्प जनित घटनाओं का सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल ।दो स्थानों में किये गए आपदा राहत व बचाव कार्य।

लोहाघाट में भूकम्प जनित घटनाओं का सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल ।दो स्थानों में किये गए आपदा राहत व बचाव कार्य।

मेरो पहाड़

 

चम्पावत जिलेभर के साथ लोहाघाट में भूकम्प जनित घटनाओ जा सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल किया गया। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित की गई तहसीलदार नेगी ने बताया भूकंप के कारण लोहाघाट के पाटन पाटनी स्थित यूपीसीएल के विद्युत उपकेंद्र में विस्फोट होने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होगयी। कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग द्वारा मुख्य स्विच को बंद किया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा आग नियंत्रण व बचाव का कार्य किया गया। एसडीआरएफ द्वारा राहत बचाव कार्य कर लोगों को स्थान से दूर पहुँचाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों का उपचार किया गया।

 

लोहाघाट के मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यवसायिक भवनों में दरार आने,शार्ट सर्किट से आग लगने का बचाव अभ्यास किया गया तहसीलदार नेगी ने बताया भूकंप से लोहाघाट में चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया तथा तीन लोगों का मौके पर ही उपचार किया गया। बताया माक ड्रिल में रेडक्रॉस सोसाइटी, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पालिका कर्मियों के द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। यातायात पुलिस द्वारा मार्ग खाली व सुरक्षित किया गया। तहसीलदार नेगी ने बताया मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभनेगी, श्याम चौबे, पशु चिकित्सक जे ०पी० यादव, रेंजर एन डी पांडे, फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय, का०हेम माहरा सहित कई विभागीय अधिकारी वह कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जनजातीय गौरव दिवस पर खिरद्वारी में बहुद्देशीय शिविर, सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित।

Next post

चंद्र बल्लभ ओली लगातार दूसरी बार बने जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष । पत्रकार हित बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता ।