×

चंद्र बल्लभ ओली लगातार दूसरी बार बने जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष । पत्रकार हित बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता ।

चंद्र बल्लभ ओली लगातार दूसरी बार बने जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष । पत्रकार हित बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

चंपावत जिला मुख्यालय स्थित सूचना विभाग सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति चंद्र बल्लभ ओली को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया दिनेश भट्ट को दूसरी बार कोषाध्यक्ष तथा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की की अध्यक्षता व सतीश जोशी के संचालन में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जिसमें अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दूसरी बार चंद्र बल्लभ ओली को अध्यक्ष, देवेंद्र चंद देवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, हयात राम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरीश बिष्ट को महामंत्री, शुभम गौड़ को सचिव, दिनेश भट्ट को कोषाध्यक्ष जबकि मोहम्मद नवी अंसारी को संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित किया गया है। वर्ष 2022 में अस्तित्व में आए चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने हमेशा पत्रकारों के हितों में काम करने के साथ ही मुद्दों को उठाने का काम किया है। संगठन के तीन साल पूरे होने के बाद दूसरी बार संगठन की चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारणी घोषित करने के साथ ही पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी और समस्याओं को निस्तारण करना पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, जया पुनेठा, चंद्र शेखर जोशी, कुंदन बिष्ट, मनराल, जीवन बिष्ट, अर्जुन सिंह, पंकज पाठक, ललित मोहन जोशी, विनोद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, राजीव मनराल, जीवन बिष्ट, नवीन भट्ट, नवी अंसारी, सुरेश उप्रेती, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मृदुल पाण्डे, संजय भट्ट, अर्जुन सिंह, सुरेश गड़कोटी, राहुल महर, पूजा भट्ट, हरीश पाण्डे सहित जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।

 


खबरे शेयर करे :
Previous post

लोहाघाट में भूकम्प जनित घटनाओं का सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल ।दो स्थानों में किये गए आपदा राहत व बचाव कार्य।

Next post

टनकपुर गांधी मैदान आयोजित सहकारिता मेले में छात्र छात्राओं को दिया गया नशा उन्मूलन का संदेश । नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवी वर्षगांठ पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ।