×

ठंड में सहारा बने अलाव, प्रशासन ने की त्वरित व्यवस्था।

ठंड में सहारा बने अलाव, प्रशासन ने की त्वरित व्यवस्था।

*मेरो पहाड़*

 

शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदभर में गर्म कपड़ों, रैन बसेरों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों ने चम्पावत, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की।

अलाव जलते ही लोगों, खासकर सुबह-शाम बाजार आने-जाने वाले राहगीरों व व्यापारियों को ठंड से बड़ी राहत मिली।

शीतलहर के दौरान जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतत् निगरानी रखने तथा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

एबट माउंट पर्यटन सुधार कार्यों की जिलाधिकारी ने की प्रगति समीक्षा।

Next post

ब्रेकिंग उधम सिंह नगर: पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] खटीमा तहसील इकाई के अध्यक्ष श्रीअशोक सरकार को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है,और कार्यकारिणी को भंग किया जाता है, शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा,