×

पूर्णागिरी में थर्टी-फर्स्ट एवं नववर्ष की भीड़ को लेकर परिवहन विभाग सक्रिय, टैक्सी चालकों को दिए निर्देश — नशे में संचालन पर सख्ती।

पूर्णागिरी में थर्टी-फर्स्ट एवं नववर्ष की भीड़ को लेकर परिवहन विभाग सक्रिय, टैक्सी चालकों को दिए निर्देश — नशे में संचालन पर सख्ती।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

टनकपुर/भैरव मंदिर। आगामी 31 दिसंबर (थर्टी-फर्स्ट) एवं नववर्ष पर पूर्णागिरी मेले में बढ़ती भीड़ के अनुमान को देखते हुए आज परिवहन विभाग द्वारा भैरव मंदिर परिसर में टैक्सी चालकों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
ARTO चम्पावत ने बताया कि मेले के दौरान नशे में वाहन संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चालकों को श्रद्धालुओं से सद्व्यवहार करने, निर्धारित किराए से अधिक शुल्क न लेने, तथा रात्रि समय व कोहरे को ध्यान में रखते हुए वाहनों में रिफ्लेक्टर उचित रूप से लगाए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
ARTO ने कहा कि “यह मेला हमारा-आपका है, सभी श्रद्धालु यहाँ से दर्शन कर के जाएँ तो उनके साथ एक अच्छा संदेश भी जाए — इसके लिए आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने टैक्सी चालकों से अपील की कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में विभाग का सहयोग करें एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें।
इस दौरान आनंद सिंह बिष्ट-परिवहन उप निरीक्षक, राजेंद्र प्रसाद – परिवहन सहायक निरीक्षक, सोनिया नेगी – परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे ।
परिवहन विभाग ने बताया कि मेले की अवधि में निरंतर चेकिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


खबरे शेयर करे :