×

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी का मोबाइल फोन बंद नहीं मिलना चाहिए: डीएम

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी का मोबाइल फोन बंद नहीं मिलना चाहिए: डीएम

मेरो पहाड़
चंपावत = लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की सफल संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सबसे महतवपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान करना है। वर्तमान में सारी सूचनाएं मोबाइल फोन से ही दी जाती हैं। जिसे लेकर सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन खुले रखने होंगे। इस मामले में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की निर्वाचन प्रक्रिया में सूचनाओं का आदान प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन बंद नहीं रखें। अधिकारियों/कर्मचारियों के फोन बंद होने की स्थिति में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोहाघाट में 12वीं होली रंग महोत्सव की धूम विभिन्न स्थानों से आए होल्यार दलों ने दी आकर्षित प्रस्तुति।

Next post

चीर आरोहण के साथ रंग भरी खड़ी होली का हुआ आगाज । सप्ताह भर गाँव गाँव घरों घरों में इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी खड़ी होली ।