×

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत 1600 मीटर दौड़ का किया गया आयोजन । पूर्व विधायक फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत 1600 मीटर दौड़ का किया गया आयोजन । पूर्व विधायक फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ ।

*मेरो पहाड़*

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहाघाट छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया । युवा खेल प्रेमी हर्षित फर्त्याल के सौजन्य से आयोजित महिला पुरुषों की 1600 मीटर दौड़ का पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा शुभारंभ किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में युवा एथलीटों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं की सराहना कीतथा समस्त क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओ से युवा में खेल के प्रति ललक बढ़ती है। जिससे क्षेत्र जिले व राज्य का नाम रोशन होता है । प्रतियोगिता की बालिका वर्ग में कविता रावत, सोनी बोहरा तथा उषा थवाल प्रथम तीन स्थानों में रही। पुरुष वर्ग में पुष्कर चंद, जीवन सिंह तथा पवन रेंसवाल प्रथम तीन स्थानों में रहे। जिन्हें क्रमशः 5000 3000 व 2000 रुपए की नकद धनराशी से सम्मानित किया गया। तथा अन्य खिलाड़ियों को जर्सी व किट भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा पूर्व सैनिक कैप्टन आर०एस ०देव, कैप्टन रघुवीर, कैप्टन प्रेम सिंह, कैप्टन इंद्रराज सिंह देव, हयात सिंह, उमेद सिंह तथा पुष्कर पंत को शाल उड़ा कर सम्मानित किया।इसके अलावा खेल के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चंदन सिंह बिष्ट, बॉक्सिंग कोच आनंद सिंह महरा, प्रकाश बोरा, महेंद्र सिंह तथा खेलो इंडिया के कोच मोहन सिंह राणा को सम्मानित किया तथा खेलों के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। दौड़ के आयोजन युवा हर्षित फर्त्याल व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने दौड़ के सफल आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों व खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। वही आयोजक हर्षित फर्त्याल ने कहा मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत अभी कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

नव युवक मंगल दल द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रहा नायकगोठ के नाम । प्रतियोगिता में 12 टीमों ने किया था प्रतिभाग ।

Next post

जिला प्रशासन का सघन अभियान: बाल श्रम पर टनकपुर में कड़ी निगरनी।