×

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बनबसा चन्द फार्म में बृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने बृक्षारोपण कर स्थानीय लोगों की सुनी समस्या ।

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बनबसा चन्द फार्म में बृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने बृक्षारोपण कर स्थानीय लोगों की सुनी समस्या ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*
टनकपुर के बनबसा चन्द फार्म में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शिव मन्दिर प्रांगण में आयोजित ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने कहां की वृक्षारोपण बेहद जरूरी हो गया है उन्होंने कहा कि आज हम सब का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए यहां बता दें कि पर्यावरण सप्ताह को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी चंपावत विधानसभा के बनबसा क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए आई हुई थी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर द्वारा जानकारी मिली है कि यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा गीता धामी कल सोमवार को टनकपुर जबकि मंगलवार को चंपावत व बुधवार को लोहाघाट में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे इधर बनबसा में मुख्यमंत्री धामी की पत्नी गीता धामी द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने को लेकर किया जा रहे कार्यों की लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। इस अवसर पर हेमा जोशी, ग्राम प्रधान बनबसा सुमन चन्द, सुनिता मुरारी, पूरन मेहरा, कमलेश भट्ट, पुष्कर कापड़ी, मंयक पन्त, जतिन देउपा, लक्ष्मी खोलिया बबली देवी सहित बड़ी संख्या में युवाओं, किकेट खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों तथा आस-पास के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ फलदार आम, लीची, नींबू, अमरूद, चीकू, कटहल, नाशपाती, छायादार फाइकर, बोटल ब्रुस, चितवान प्रजाति के शोभाकारी पेड़ लगाये और सेवा संकल्प की ओर से लगभग 400 पौध भी वितरित किये गये।


खबरे शेयर करे :
Previous post

आईटीबीपी के जवानों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा । बाराकोट के एनएच 9 सड़क किनारे जंगल में लगी आग की चपेट में आने से बाल बाल बचा नवीन होटल ।

Next post

बाराही धाम मन्दिर परिसर का सैफ्टीक टैंक ओवर फ्लो होने से घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी । केएमबीएन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश ।