डेरी फेडरेशन की ओर से लालकुआं में तीन दिवसीय दुग्ध उत्पादन कार्यशाला का आयोजन चम्पावत जिले सहित 5 जिलों के दुग्ध बोर्ड के अध्यक्षों व सदस्यों ने किया प्रतिभाग ।




*मेरो पहाड़*

डेरी फेडरेशन की ओर से लालकुआं में 5 जिलों के दुग्ध बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सहकारिता के क्षेत्र में साइबर क्राइम, की जानकारी दी गयी साथ ही अच्छी नश्ल की गायों के बारे में जानकारी दी गयी व पन्तनगर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया । इस अवसर पर चम्पावत जिले को दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया । दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी व बोर्ड सदस्य कृष्णा जोशी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान दुग्ध उत्पादन की बारीकियों से रूबरू कराया गया । तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की गई । कार्यशाला के दौरान समस्याएं व सुझाव भी मांगे गए। उक्त कार्यशाला में चंपावत से दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी प्रबंधक पुष्कर नगर कोठी नामित सदस्य कृष्ण जोशी बोर्ड सदस्य पुष्कर सिंह रावत दीपा देवी दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे






