×

सिप्टी-लफड़ा मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त 11 यात्री घायल तीन की हालत गम्भीर ।जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से पहुँचाया हायर सेंटर ।

सिप्टी-लफड़ा मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त 11 यात्री घायल तीन की हालत गम्भीर ।जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से पहुँचाया हायर सेंटर ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले में एक सड़क दुर्घटना में 11 घायल तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है जिन्हें हेलीकॉप्टर के माद्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है । आज सुबह सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रही टाटा सूमो सँख्या UK05TA 2850 के सिप्टी -लफड़ा मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी जिसमे सवार सभी 11 लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो द्वारा खाई से निकालकर अस्पताल पहुचाया गया जिनमे से तीन लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और जिलाधिकारी मनीष कुमार के तत्काल हस्तक्षेप से तीन गम्भीर घायलों गणेश राम (उम्र 44 वर्ष)कुसुमा देवी (उम्र 62 वर्ष) जानकी देवी (उम्र 60 वर्ष) को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है । जबकि शेष आठ घायल जिला चिकित्सालय चंपावत में ईलाज चल रहा है ।
उक्त बचाव व राहत कार्यों में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मा विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, मा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, कैलाशअधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, तहसीलदार ईश्वर राम, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :