आपदा की धन राशि जरूरतमंदो तक न मिल पाने से आक्रोशित भीड़ ने किया उपजिलाअधिकारी खटीमा का घेराव।




*मेरो पहाड़*
रिपोर्ट हेमन्त कुमार

उधम सिंह नगर- खटीमा तहसील में बाढ़ पीड़ितों को एक माह बीत जाने के बाद भी आपदा की राहत राशि नहीं मिलने पर लोगो ने उपजिलाधिकारी खटीमा का किया घेराव कांग्रेस नेता बॉबी राठौर के नेतृत्व में खटीमा तहसील पहुँचे लोगो ने कहा कि व बीते 8 जुलाई को खटीमा क्षेत्र में बाढ़ आपदा आई थी जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत सहायता राशि के नाम पर पीड़ित परिवारों को तत्काल 5_5 हजार रुपये की धनराशि दिलाने के निर्देश दिए थे परंतु आज एक माह से ऊपर बीत जाने के बाद भी आपदा प्रभावित परिवारों को आपदा धनराशि नहीं मिल पाई है । जबकि कहि कहि पर एक ही परिवार में दो -दो तीन-तीन चेक मिले हैं और कहीं एक भी चैक आपदा राशि के नाम से प्राप्त नहीं हुई है वहीं उन्होंने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि आपदा धनराशि मुहैया कराई जाए इस पर उप जिला अधिकारी खटीमा ने शीघ्र धनराशि वितरण किए जाने का आश्वासन दिया है गौरतलब है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी शासन प्रशासन के डिलमुल रबैया के कारण पीड़ित परिवार आपदा धनराशि मिलने से महरूम है






