मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला प्रारम्भ । जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने किया मेले का शुभारम्भ ।



*मेरो पहाड़*
रीठा साहिब (चम्पावत) -मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध चम्पावत जिले के गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला आज से प्रारम्भ हो गया है । तीन वदिन चलने वाले इस मेले का उद्धघाटन जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डेय द्वारा किया गया । तीन दिवसीय इस मेले में लाखो की संख्या में सिख श्रद्धालु यहाँ दर्शन ,मत्था टेकने व मन्नत के लिए पहुँचते है ।जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है ।उद्धघाटन अवसर पर विभिन्न प्रान्तों से आये ग्रन्थियों द्वारा गुरुग्रन्थ साहिब की अखण्ड पाठ की लड़ी पढ़ी गयी।तथा सबत कीर्तन का आयोजन किया गया।














