×

साइबर ठगी का एक और व्यक्ति शिकार । 1लाख बीस हजार की ठगी के बाद शाखा प्रबन्धक की सूझबूझ से बच गए ग्राहक के 1लाख 30 हजार रुपये ।

साइबर ठगी का एक और व्यक्ति शिकार । 1लाख बीस हजार की ठगी के बाद शाखा प्रबन्धक की सूझबूझ से बच गए ग्राहक के 1लाख 30 हजार रुपये ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत – बाराकोट निवासी एक व्यक्ति आज साइबर ठगी का शिकार हो गया । बेटे के किडनैप के नाम पर साइबर ठगों द्वारा उस व्यक्ति से वसूले 1लाख 20 हजार तो शाखा प्रबंधक की सूझबूझ से बच गये 1 लाख 30 हजार रुपये । मामला आज सुबह का है जब बाराकोट निवासी एक ब्यक्ति को साइबर ठग का फोन आता है। की आपके बेटे को किडनैप कर लिया है शीघ्र हमारे दिए गए अकाउंट नंबर पर ढाई लाख रुपए ट्रांसफर करो अन्यथा बेटे को गोली मार देंगे। किस्मत ऐसी थी कि बेटा भी अपने दोस्तों के साथ मुनस्यारी घूमने के लिए गया हुआ था। उस व्यक्ति ने अपने पुत्र से बात करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। घबराहट में वह व्यक्ति आनंन-फानन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाराकोट पहुंचा और ठग द्वारा दिए गए खाते में ₹120000.00(एक लाख बीस हजार रुपया) ट्रांसफर कर दिया। ठग अभी भी लगातार धमकी दे रहा था, व्यक्ति शेष ₹130000.00 (एक लाख तीस हजार रुपया) ट्रांसफर करवा ही रहा था कि बैंक मैनेजर ने इतनी बड़ी धनराशि ट्रांसफर किए जाने का कारण पूछ लिया। बमुश्किल उस व्यक्ति ने आप बीती मैनेजर को सुनाई, ठगी का अंदेशा होते ही मैनेजर द्वारा ठग से बात करने की कोशिश की गई परंतु ठग का मोबाइल नंबर बंद हो गया । इतने में बेटे के भी मुनस्यारी में सकुशल होने की सूचना आ गई। लड़ी धुरा समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र जोशी ने बताया कि उस वक्त वह स्वयं बैंक में मौजूद थे । उन्होंने बताया की तब यह बात स्पष्ट हो गई कि बाराकोट का एक और व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उन्होंने इसके लिए लोगो को भी व्हाट्सएप के माध्यम से आगाह किया ।


खबरे शेयर करे :