स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज, लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता गोष्ठी।




*मेरो पहाड़*
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों के प्रति सजग बनाना था।
गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भावदीप रावते ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज परिवर्तन के सबसे बड़े कारक हैं, और उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी भान होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को कानूनी सहायता सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य, डॉ. संगीता गुप्ता ने अपने संबोधन में युवाओं को सकारात्मक सोच और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा इस सार्थक आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर, लेफ्टिनेंट डॉ. कमलेश सक्टा ने कुशलता पूर्वक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






