×

देवभूमि रामलीला समिति छीनिगोठ के बंशीधर चौड़ाकोटी बने अध्यक्ष । आगामी 6 जनवरी से होगी रामलीला मंचन की तालीम ।

देवभूमि रामलीला समिति छीनिगोठ के बंशीधर चौड़ाकोटी बने अध्यक्ष । आगामी 6 जनवरी से होगी रामलीला मंचन की तालीम ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

 

देवभूमि रामलीला समिति छीनिगोठ की बैठक में बंशीधर चौड़ाकोटी को सर्वसहमति से समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। रामलीला मंच छीनिगोठ में प्रदीप जोशी की अध्यक्षता व मुकेश जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया । बैठक में तय किया गया कि समिति का कार्यकाल 2 वर्ष रहेगा तथा दो वर्ष बाद समिति स्वतः भंग हो जाएगी । बाद में नई कार्यकारणी के गठन पर चर्चा के बाद में बंशीधर चौड़ाकोटी को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया । वही हरीश कांडपाल को उपाध्यक्ष,जगदीश पन्त को सचिव ,हरीश जोशी को उप सचिव,गोविन्द चौड़ाकोटी को कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह को उप कोषाध्यक्ष, नारायण चौड़ाकोटी को ऑडिटर बनाया गया । बंशीधर चौड़ाकोटि की अध्यक्षता में नई कार्यसमिति की बैठक में आगामी 6 जनवरी से रामलीला मंचन की तालीम शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया । जिसमें एकमत से स्वीकार करते हुए लीला मंचन के लिए निर्देशक के रूप में दिनेश भट्ट जी व मुकेश जोशी को चुना गया । हारमोनियम में जगदीश उप्रेती, तबले में प्रकाश जोशी , मेकअप मास्टर,श्यामसिंह बिष्ट व मीडिया सलाहकार नवीन भट्ट रहैंगे । लीला की तैयारी की जिम्मेदारी आशीष जोशी व नवीन जोशी को दी गयी । बैठक में तपन गडकोटी , बृजेश जोशी ,प्रदीप जोशी , भुवन जोशी, दिनेश भट्ट , मनोज , मदन भट्ट दीपक जुकरिया, हिरा बल्ल्भ गहतोड़ी, सुनील नरियाल, मनोज बिष्ट सुमित नारियाल नवीन नारियाल नीरज भट्ट आदि लोग मौजूद है ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

नाबार्ड ने आरआईडीएफ के तहत चंपावत में बुनियादी ढांचा विकास हेतु ₹32.08 करोड़ की स्वीकृति।

Next post

अपर सचिव मनमोहन मैनाली का दूरस्थ गांवों व पर्यटन स्थलों में दो दिवसीय जनसंपर्क व चौपाल कार्यक्रम