×

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी 20 जून को आएंगे बाराही धाम।

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी 20 जून को आएंगे बाराही धाम।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

देवीधुरा। राज्य सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी मां बाराही का आशीर्वाद लेने के लिए 20 जून को सुबह बाराही धाम पहुंच रहे हैं। किमाड गांव के मूल निवासी जोशी का पूरा परिवार मां बाराही का अनन्य उपासक रहा है। राज्य सरकार द्वारा काबिना मंत्री का दर्जा प्राप्त जोशी अपने निजी दौरे पर यहां आ रहे हैं। जहां वह बाराही धाम में विश्व कल्याण के लिए चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ का आशीर्वाद लेने एवं मां बाराही के दर्शन करने के बाद नैनीताल में सेतु आयोग एवं टाटा ग्रुप के बीच होने वाले एमओयू में शामिल होगे। मालूम हो कि तीन वर्ष पूर्व बाराही धाम में विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ शुरू करने की पहल वारी गांव के निवासी एवं रेलवे कॉरिडोर के एम डी हीरा बल्लभ जोशी द्वारा शुरुआत की गई थी। जिसे गत वर्ष राजशेखर जोशी द्वारा आगे बढ़ाया गया। इस बार इस महायज्ञ का आयोजन मंदिर कमेटी तथा चार खाम सात थोक के लोगों द्वारा किया जा रहा है। जोशी के यहां आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

फोटो_ राजशेखर जोशी


खबरे शेयर करे :
Previous post

दिल्ली दौरे पर धामी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात, साइबर एक्सीलेंस सेंटर के लिए की 63 दशमलव 60 करोड़ रुपए की मांग।

Next post

चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का हुआ स्थानांतरण वही ऊधमसिंह नगर के CDO मनीष कुमार चंपावत के नए जिलाधिकारी।