Advertisement

 मेरो पहाड़

 

जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान 14 नवंबर को हुए कथित हंगामे, तोड़फोड़, मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को चंपावत और टनकपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारचूला के क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

 

चंपावत मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जौलजीबी जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन के मंच पर जिस तरह का हंगामा और अराजकता हुई, वह देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि जौलजीबी मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और भारत-नेपाल की साझा परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन में अभद्रता, मारपीट और अव्यवस्था की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने चंपावत के विधायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की भी निंदा की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, दर्जा मंत्री मुकेश मेहराना, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, विधायक प्रतिनिधि, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

वही टनकपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी का पुतला दहन कर घटना पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, किरण देवी, हरीश भट्ट, बबीता गोस्वामी, हंसा जोशी, नारायण सिंह मेहर, कोमल गिरी और हरीश जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।