Advertisement

 

मेरो पहाड़

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा मे चम्पावत जिले के लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । नगर पालिका सभागार में जिलाध्यक्ष गोविंद सामन्त की अध्यक्षता व मुकेश कलखुडिया के संचालन में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा उनकी मेहनत का नतीजा है कि भाजपा पूरे राष्ट्र के अधिकतर राज्यो में सत्ता पर काबिज है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के विकास के काम काज से जनता भी खुश है तथा कार्यकर्ता के बल पर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से 2027 में चंपावत जनपद की दोनों विधानसभाओं में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता को अपनी बूथ की मजबूती पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा , हेमराज बिष्ट , दर्जा मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय , जिलापंचायत अध्यक्ष आनन्द अधिकारी ,, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल , नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।