×

भाजपा मीडिया सह प्रभारी ने मुख्यमंत्री से बालेश्वर वार्ड के तीन स्थानों में ह्यूम पाइप लाइन बिछाने को दिया मांग पत्र ।

भाजपा मीडिया सह प्रभारी ने मुख्यमंत्री से बालेश्वर वार्ड के तीन स्थानों में ह्यूम पाइप लाइन बिछाने को दिया मांग पत्र ।

खबरे शेयर करे :

 

मेरो पहाड़

बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के चम्पावत दौरे के दौरान भाजपा सह मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी ने नगर पालिका क्षेत्र चम्पावत के बालेश्वर वार्ड के तीन स्थानों में हयूम पाइप लाइन बिछाने को लेकर मॉग पत्र सौपा । मांग पत्र में प्रहरी ने कहा कि नागनाथ मन्दिर, रामलीला मंच व आबादी वाले तीन स्थानों में आये दिन नाले का गंदा पानी सड़क में बह जाता है जिस कारण आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा गन्दगी से आने जाने वाले स्कूली बच्चों को भी खासी दिक्कत होती है । उन्होंने मांग पत्र के साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री से इसका सज्ञान लेने का आग्रह किया ।


खबरे शेयर करे :