×

कांग्रेस का सिखों के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर जनपद चम्पावत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

कांग्रेस का सिखों के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर जनपद चम्पावत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

कांग्रेस का सिखों के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर चम्पावत जिले के मनिहार गोठ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत के जिला अध्यक्ष मुवश्शिर अली गोलू के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिखों के प्रति घृणा से भरा रहा है, और आज राहुल गांधी जी के व्यवहार में वही मानसिकता स्पष्ट रूप से नज़र आई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार असज केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के लिए ‘गद्दार’ जैसे अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया वह कांग्रेस पार्टी की सिख-विरोधी सोच का जीवंत उदाहरण है। रवनीत जी ने अपना जीवन पंजाब और देश की सेवा को समर्पित किया है। इसी अहंकार के कारण आज कांग्रेस राजनीति के गर्त में पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि रवनीत जी के साथ कांग्रेस का यह व्यवहार, न केवल उनका बल्कि विश्वभर में बसे सिख समुदाय और उनकी राष्ट्रभक्ति का भी अपमान है। भारत का सिख समाज, कांग्रेस की इस नफरती राजनीति को कभी माफ नहीं करेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शहाना खातून, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अमजद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष नसीब हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष समीर अहमद, जिला मीडिया संयोजक नजीर हुसैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक रिजवान हुसैन, जिला मंत्री हसनैन रजा, जिला कार्यालय मंत्री जावेद अली, बूथ अध्यक्ष मो० उस्मान व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर में जागरूकता शिविर व सामग्री का वितरण का किया आयोजन 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ ।

Next post

छीनी गोठ में देवभूमि रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 14 दिवसीय रामलीला महोत्सव महाशिवरात्रि से होगी प्रारम्भ तैयारियां जोरों पर ।