चंपावत: जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।



*मेरो पहाड़*
चंपावत (लोहाघाट)। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने रविवार को नागर चुनाव की तैयारियों एवं सभी सात बूथों के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान स्थलों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें हर दृष्टि से सही व उपयोगी पाया तथा इनमें और सुधार की आवश्यकता बताई। इन मतदान केंद्रों में पूर्व में भी चुनाव संपन्न होते आ रहे हैं । जिलाधिकारी ने जीजीआईसी केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला , केंद्रीय विद्यालय एवं वन पंचायत भवन का निरीक्षण किया । जहां ठाडादूंगा वार्ड के लोग जीजीआईसी में , कचहरी वार्ड के वन पंचायत भवन में मतदान करेंगे । जबकि बजरंगबली, रिशेश्वर एवं मीना बाजार वार्ड के लोग केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय तथा सार्कीटोला एवं लोहावती वार्ड के लोग केंद्रीय विद्यालय ( जिला पंचायत भवन) में मतदान करेंगे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सौरभ नेगी एवं एसएचओ अशोक कुमार पूरे दलबल के साथ पूरे समय थे।














