×

चंपावत: देश विदेश के पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है उत्तराखंड।

चंपावत: देश विदेश के पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है उत्तराखंड।

*मेरो पहाड़*

 

चंपावत। उत्तराखंड में लगातार रोड़ कनेक्टिविटी के विस्तार के चलते न केवल नागरिक जीवन की जटिलताएं लगातार कम होती जा रही है । बल्कि इससे दिल्ली आदि स्थानों से किया जाने वाला सफर आधा रह गया है । पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के बाद अब देश के कोने कोने से पर्यटकों का प्रवाह उत्तराखंड की ओर होने लगेगा जिसके लिए उत्तराखंड सरकार को मजबूती के साथ उनके स्वागत के लिए खड़ा होना होगा । यह बात पीएचडी चैम्बर कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ रणजीत सिंह मेहता ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज मार्ग मन्त्री अजय टम्टा से भेंट के दौरान कही । पीएचडीसीसीआई में हुई मुलाकात के दौरान डॉ मेहता ने हाल ही में उनकी उतराखण्ड के चंपावत जिले में की गई यात्रा के अनुभव साझा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री को यह भी सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार मॉडल जिला चंपावत में प्रकृति ने इतनी सुंदरता दी है जिसके बारे में स्वयं देखने के बाद कहा जा सकता है यह स्थान वास्तव में धरती का स्वर्ग है । उन्होंने याद दिलाया कि उत्तराखंड में प्रचलित टूरिस्ट स्पॉट व नगरों में जतनी भीड़ हो गयी है कि वहाँ हर समय जाम की स्थित पैदा होती जा रही है जबकि चंपावत जैसे जिले की ओर अभी पर्यटकों को रुख नही हुआ है जबकि इन स्थानों में पर्यटकों के लिए सारी बुनियादी सुविधाएं मौजूद है । डॉ मेहता ने मायावती आश्रम के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा नर को नारायण मानकर मानव कल्याण के लिए जो निशुल्क सेवाए दी जा रही है उसे हर किसी को वहां जाकर देखना चाहिए कि किस प्रकार गरीबो व असहायों को किस प्रकार निशुल्क नया जीवन देने के लिए प्रयास किये जा रहे है ।

 

फ़ोटो – केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ वार्ता करते डॉ रणजीत मेहता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत: गरीब रोगियों को जीवन देने के लिए इंग्लैंड से डॉक्टरों की टीम आती रहेगी मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में।

Next post

टनकपुरः प्रशासन की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्यवाही 13 अतिक्रमणकर्ताओं को जारी किए गए नोटिस।