Advertisement
Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

चंपावत: भू- माफिया पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर।

13अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी होने के बाद मची खलबली।

चंपावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम खेतखेड़ा, पट्टी क्षेत्र टनकपुर में राजस्व विभाग द्वारा क्षेत्रीय पुलिस बल की उपस्थिति में राजकीय भूमि का सर्वेक्षण किया गया। यह कार्रवाई शासन द्वारा राजस्व भूमि की सुरक्षा एवं अतिक्रमण नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
सर्वेक्षण के दौरान लगभग 0.7 हेक्टेयर राजकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, जिससे भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सका।
सर्वेक्षण में स्थाई अतिक्रमण की भी पुष्टि हुई, जिसके संबंध में 13 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें उक्त भूमि को शीघ्र खाली करने एवं स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नोटिस राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार जारी किया गया, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी ही सख्त और समयबद्ध कार्यवाही जारी रखी जाएगी, जिससे राजकीय भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी सहित क्षेत्रीय वन दरोगा, पटवारी व पुलिस बल व अन्य मौजूद रहे।

फोटो_ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर