Advertisement
Advertisement
Advertisement

*मेरो पहाड़*

– एसपी सहित जिले के अन्य जनप्रतिधियों ने किया प्रतिभाग।

– मोटर स्टेशन से रोडवेज स्टेशन तक निकाली गई जागरूकता रैली।

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत जिला मुख्यालय में पुलिस और एसएसबी की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को अनेक प्रकार की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता रैली का आयोजन मुख्य बाजार स्थित मोटर स्टेशन से लेकर रोडवेज स्टेशन तक निकाली गई। बृहस्पतिवार को 11 बजे के आसपास एसपी अजय गणपति की मौजूदगी में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसबी और पुलिस के जवानों ने नशा नहीं जिन्दगी चुनो सहित अन्य नारों के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशा न करने की अपील की। एसपी अजय गणपति ने सभी लोगों से नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 , 1933 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। और सभी लोगों से नशा न करने की अपील की।इस दौरान कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, कैलाश अधिकारी, मनमोहन बोहरा, मनीष महर, मयूख चौधरी, एसएसबी के जवान पुलिस के जवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।