×

*चम्पावत जिले के टनकपुर मे आयोजित चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा किया गया वर्चुअल शुभारम्भ* ।

*चम्पावत जिले के टनकपुर मे आयोजित चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा किया गया वर्चुअल शुभारम्भ* ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के टनकपुर मे आयोजित चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा वर्चुअल शुभारम्भ किया गया ।18 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत साहसिक एवं पर्यटन गतिविधियों में उचौलीगोठ में पैरामोटरिंग एवं हॉट एयर बलूनिंग , डांडा-ककनई में पैराग्लाइडिंग ,एबट माउण्ट में एस्ट्रो टूरिज्म एवं बर्ड वॉचिंग, नँधोर वाइल्डलाइफ सेंचुरीज में वाइल्ड लाइफ सफारी, कॉर्बेट ट्रेल ट्रैकिंग, पंचेश्वर में एंग्लिंग मीट, लोहाघाट से टनकपुर डाउनहिल साइक्लिंग, चरण मंदिर से बूम तक रिवर राफ्टिंग व मेले के दौरान विशेष फोटो प्रदर्शनी के साथ ही प्रदेशभर से आये स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाकर अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है एज़ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उ चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और उमंग का वातावरण है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समीप है और काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती है। बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुला, सुर-ताल और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देश में विरल ही देखने को मिलता ने कहा कि चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति की धरोहर रही है। उन्होंने सरस् महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा है चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026केवल सात दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य, मातृशक्ति के सामर्थ्य, युवाओं के उत्साह और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को भविष्य में शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव” के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को नई गति मिलेगी उन्होंने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, हॉट एयर बलून, रिवर राफ्टिंग, पैरामोटरिंग, पक्षी अवलोकन और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के माध्यम से चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करंगी ।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट और उनकी कहानियाँ देश-दुनिया में प्रचलित है । इससे जिले को नई उचाइयां मिलेंगी । मुख्यमंत्री ने लोकल फॉर वोकल की भावना को प्रशस्त करते हुए लोकल फॉर ग्लोबल को मजबूत करेगा ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों मेंइस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है । उसी के तहत चम्पावत में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे जिले के सभी क्षेत्रों को जोड़ते हुए एडवेंचर एक्टिविटीज, रोजगार मेला , विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओ , कला , संस्कृति आदि की जानकारी व प्रदर्शनी लगाई गई है – वही महोत्सव में विभिन्न स्थानों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाते हुए इस प्रकार के आयोजन के लिए सरकार की प्रशंसा की है ।


खबरे शेयर करे :