चंपावत एसपी ने जिले के कई दरोगा और निरीक्षकों को किया इधर से उधर।





*मेरो पहाड़*
एसपी चंपावत अजय गणपति ने जनहित को देखते हुए जिले के कई दरोगाओं / निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है सुरेंद्र खरायत को एसओ बनबसा बनाया गया तो एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण को एएचटीयू में शिफ्ट किया गया कोतवाल टनकपुर योगेश उपाध्याय को एसपी कार्यालय चंपावत भेजा गया लोहाघाट से एसआई पूरन सिंह को चौकी प्रभारी मनिहार गोठ बनाया गया एसआई ओम प्रकाश को टनकपुर से चौकी प्रभारी बूम बनाया गया, एसआई हरीश पुरी को थाना लोहाघाट भेजा गया तो एसआई दिलबर सिंह भंडारी को थाना बनबसा भेजा गया है।






