×

चंपावत: श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में गांधी जयंती के शुभ अवसर में आयोजित विशेष स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम।

चंपावत: श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में गांधी जयंती के शुभ अवसर में आयोजित विशेष स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित।

उत्तराखंड राज्य के शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार हेतु दी बधाई।

पंडित बेनी राम पुनेठा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित विशेष स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय द्वारा जिला पंचायत की ओर से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए साल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य के सर्वोच्च शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी उन्होंने इस अवसर पर चौबे द्वारा अपने सेवा काल में किए गए विभिन्न तरह के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षण एवं विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों के साथ किए गए विशिष्ट कार्यों तथा सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए प्रशंसा की ..जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय द्वारा भी श्याम चौबे के द्वारा पूर्व में किए गए विशेष प्रयासों का जिक्र कर उन्हें बधाई दी …खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट जी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान पखवाड़े का शुभारंभ कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त किया गया एवं लोगों द्वारा विद्यालय में डालें जाने वाले कूड़ा एवं अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण कर घर घर जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया

विद्यालय के स्काउट एवं एनसीसी कैडेट द्वारा आगामी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु खेल मैदान को भी स्वच्छता कार्य कर चमका दिया गया इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डा. बृजेश मेहरा आदि भी उपस्थित रहे

खबरे शेयर करे :
Previous post

रुद्रपुर: पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया!

Next post

चंपावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवम् आनंद बाल विद्या मंदिर चम्पावत में स्वच्छता अभियान चलाया गया।