×

चंपावत: नशे से दूरी, स्वच्छता जरूरी’ व्यापारियों को दिलाई शपथ, बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया गया जागरूक अभियान।

चंपावत: नशे से दूरी, स्वच्छता जरूरी’ व्यापारियों को दिलाई शपथ, बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया गया जागरूक अभियान।

खबरे शेयर करे :

चंपावत:  नशे से दूरी, स्वच्छता जरूरी' व्यापारियों को दिलाई शपथ, बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया गया जागरूक अभियान

*मेरो पहाड़*

घटोत्कच महोत्सव मेले के दौरान नशा हटाओ-जीवन बचाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बच्चों सहित लगीं स्टाल व्यापारियों को अभियान तहत *’नशे से दूरी, स्वच्छता जरूरी’* विषय पर जागरूक किया।मनमोहन सिंह बोहरा की अध्यक्षता तथा डॉ.बी. सी.जोशी,नीरज जोशी, राकेश बोहरा व इंदुवर जोशी के नेतृत्व में संकल्प दिलवाते हुए शिक्षक आर्य ने दुकानदारों से आह्वान किया कि दुकानदारी के दौरान हम किसी भी दशा में ग्राहकों को वस्तुओं की लेन-देन के समय मादक पदार्थों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करें। इससे मेले के वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ ही दुकानदारी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए नशामुक्त वातावरण का निर्माण कर मेले की मर्यादाओं का ध्यान रख समाज में स्वच्छ एवं नशामुक्त रूपी अच्छा संदेश प्रसारित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर अल्मोड़ा व्यापारी बजरंग दल प्रांतीय प्रमुख अजय सिंह बोहरा भूपेंद्र पांडेय राम चंद्र भट्ट अंकित उस्मान तालिब अभिषेक कुमार आदि व्यापारियों सहित विजय निर्मल रोहित तनुज अनुज कुलदीप और मयंक बोहरा समाज मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :